नये आपराधिक कानून , 2023

विशेष कार्य बल एवं आतंकवाद निरोधी दस्ता (अभियान) के बारे में

अभियान (विशेष कार्य बल एवं आतंकवाद निरोधी दस्ता) प्रभाग के अंतर्गत विशेष कार्य बल एवं आतंकवाद निरोधी दस्ता बिहार पुलिस मुख्यालय का विशेष अभियान बल है।

विशेष कार्य बल STF के उच्च प्रशिक्षण प्राप्त पदाधिकारी एवं कमाण्डों कार्यरत है, जिन्हें Greyhounds हैदराबाद, Greyhounds विशाखापतनम् एवं NSG मनेसर (हरियाणा), सी.आई.ए.टी. सिलचर एवं विभिन्न आर्मी प्रशिक्षक विद्यालयों से प्रशिक्षण दिलाया जाता है। विशेष कार्य बल का प्रशिक्षण संस्थान बोधगया भी वर्तमान में क्रियाशील हो चुका है। अभी तक 67 पुलिस उपाधीक्षक, 03 पुलिस निरीक्षक, 71 पु.अ.नि. एवं 959 सीनियर/जुनियर कमाण्डों का प्रशिक्षित कराया जा चुका है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के अन्तर्गत Security Vacuum  को भरने, नक्सलियों के आपूर्ति लाईन (supply line) में कटौती, नक्सली प्रभाव और गतिशीलता के क्षेत्र को सीमित करने के लिए विशेष कार्य बल के द्वारा विभिन्न सुरक्षा कैम्पों को स्थापित किया गया है। विशेष कार्य बल के द्वारा लगातार चलाये जा रहे अभियान के कारण वर्ष 2022 में 06 ईनामी नक्सलियों सहित कुल 57 नक्सली गिरफ्तार किये गये और नक्सली गतिविधि राज्य के मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ी इलाकों में स्थानान्तरित हो चुका है। वर्तमान में नक्सली गतिविधि बिहार-झारखंड के सीमावर्ती पहाड़ी क्षेत्रों तक ही सीमित है।

विशेष कार्य बल के द्वारा संगठित आपराधिक गिरोह के विरूद्ध भी लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं जिसके फलस्वरूप अनेक गिरफ्तारियाँ एवं बरामदगी हुई है। 19 ईनामी अपराधी सहित कुल 283 अतिवांछित अपराधियों को वर्ष 2022 में गिरफ्तार किया गया। विशेष कार्य बल के द्वारा ए.के. 47 एवं ए.के. 56 सहित 14 रेगुलर रायफल तथा अपराधियों द्वारा लूटे गये सोना की भी बरामदगी की गयी है।

विशेष कार्य बल का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अभियान) करते हैं, जिनकी सहायता, पुलिस उप महानिरीक्षक (अभियान) और पुलिस अधीक्षक (अभियान) एवं पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण) करते हैं।

आतंकवाद निरोधी दस्ता बल का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आतंकवाद निरोधी दस्ता) /पुलिस महानिरीक्षक (आतंकवाद निरोधी दस्ता) करते हैं, जिनकी सहायता, पुलिस अधीक्षक (आतंकवाद निरोधी दस्ता) करते हैं।