मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो

मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो

पृष्ठभूमि

बिहार राज्य में मद्यनिषेध इकाई का गठन वर्ष-2017 में किया गया, जिसका उदेश्य राज्य में शराब की बिक्री एवं उपभोग पर पूर्ण रोक लगाना है। 2017 से यह इकाई, अपराध अनुसंधान विभाग में कार्यरत थी, जिसे पत्र संख्या-10/पद सृ0-04-02/2025 गृ0आ0, दिनांक-17.09.2025 के द्वारा स्वतंत्र रूप में "मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो" के नाम से इसका गठन किया गया। अब यह इकाई संयुक्त रूप से शराब सहित अन्य मादक पदार्थो के क्रय-विक्रय, परिवहन, भडांरण और उपभोग पर नियत्रंण का कार्य करेगी तथा इससे संबंधित गैर कानूनी कृत्यों में शामिल लोगों पर समुचित कार्यवाही भी करेगी।  

राज्य स्तर पर गठित, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का मुख्यालय सरदार पटेल भवन 6ठा तल, ब्लॉक-A, बेली रोड, पटना में अवस्थित है।

प्रशासनिक ढाँचा

मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, का प्रशासनीक ढाँचा निम्नवत है:-

अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक-01
¼Prohibition and State Narcotics Control Bureau½
पुलिस उप-महानिरीक्षक-01¼P&SNCB½
एएनटीएफ0एएफ0
पुलिस अधीक्षक(01)
अपर पुलिस अधीक्षक(01)
पुलिस उपाधीक्षक(02)
पुलिस निरीक्षक(02)
पुलिस अवर निरीक्षक(04)
आशु अवर निरीक्षक(02)
सहायक अवर निरीक्षक(20)
आशु सहायक अवर निरीक्षक(02)
सिपाही(30)
कम्प्यूटर संचालक सिपाही(04)
चालक हवलदार(02)
चालक सिपाही(10)
प्रधान लिपिक(01)
उच्च वर्गीय लिपिक(02)
निम्न वर्गीय लिपिक(04)
मद्यनिषेध
पुलिस अधीक्षक(01)
अपर पुलिस अधीक्षक(01)
वरीय पुलिस उपाधीक्षक(02)
पुलिस निरीक्षक(12)
पुलिस निरीक्षक(46)
पुलिस अवर निरीक्षक(46)
निजी सहायक(01)
आशु अवर निरीक्षक(04)
आशु सहायक अवर निरीक्षक(02)
सिपाही(96)
कम्प्यूटर संचालक सिपाही(10)
चालक हवलदार(02)
चालक सिपाही(10)
संविदा के आधार पर नियोजन वाले पद पर
विधि पदाधिकारी(02)
फॉरेंसिक अकाउंटेंट/अकाउंटेंट(01)
डाटा इन्ट्री ऑपरेटर(09)

कुल स्वीकृत पद-334

शाखाएँ

मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की मुख्य शाखाएँ निम्नवत है:-

01. विशेष अभियान दल (SOG) -

  • राज्य में अवैध शराब एवं स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ के भंडारण, परिवहन एवं क्रय-विक्रय संबंधित आसूचना का संकलन एवं त्वरित कार्रवाई, विशेषकर राज्य से बाहर से की जा रही शराब के आपूर्ति की बड़ी खेप को पकड़ना।
  • राज्य एवं राज्य के बाहर के महत्वपूर्ण अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु जिलों द्वारा गठित छापामारी दल से समन्वय एवं नेतृत्व।
  • जिलों में गठित ALTF/ANTF से समन्वय स्थापित कर मद्यनिषेध एवं मादक पदार्थो पर नियंत्रण की दिशा में आवश्यक कारवाई करना।

02. विशेष अनुसंधान दल (SIG) -

  • मद्यनिषेध एवं स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ से संबंधित महत्वपूर्ण कांडों का अनुसंधान।
  • मद्यनिषेध एवं स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ से संबंधित महत्वपूर्ण कांडों का अनुश्रवण एवं कांड के अनुसंधानकर्त्ताओं को तकनीकी विश्लेषण में सहयोग।
  • मद्यनिषेध एवं स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ के कांडों में गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ-ताछ एवं कांड के उद्भेदन में सहयोग।
  • राज्य में जहरीली शराब से संबंधित घटित घटनाओं में घटनास्थल का त्वरित निरीक्षण, कांडों के उद्भेदन एवं अनुसंधान में अपेक्षित सहयोग एवं मार्गदर्शन।
  • अवैध शराब एवं स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ के धंधे में राज्य एवं राज्य से बाहर के (Forward and backward linkage) संगठित गिरोह (Gang) का उद्भेदन।

03. तकनीकी शाखा:-

  • मद्यनिषेध से संबंधित तकनीकी आधार पर आसूचना का संकलन।
  • मद्यनिषेध के कांडों में संलिप्त अभियुक्तों एवं संदिग्धों के मोबाइल नम्बरों के CAF/ CDR एवं IMEI का तकनीकी विश्लेषण।
  • विशेष अभियान दल (SOG) एवं विशेष अनुसंधान दल (SIG) को तकनीकी विश्लेषण में सहयोग।
  • जप्त GPS एवं फास्टैग का सत्यापन एवं तकनीकी विश्लेषण।

04. नियंत्रण कक्ष:-

  • मद्यनिषेध एवं स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ से संबंधित आंकड़ों को प्रक्षेत्र/ जिला से संग्रहित करना।
  • प्राप्त सम्पूर्ण आंकड़ों का संकलन करना तथा रिपोर्ट बनाना।
  • शराब से संबंधित बड़ी बरामदगी से संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराना।

05. प्रशासनिक शाखा:-

  • मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार, पटना के स्थापना संबंधित कार्य, प्रशिक्षण, रक्षित, परिवहन एवं उपस्कर इत्यादि संबंधित कार्यों का संचालन प्रशासनिक शाखा द्वारा संपन्न किया जाता है।

06. विविध:-

  • मद्यनिषेध इकाई एवं जिलों द्वारा शराब एवं स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ के विनिष्टीकरण से संबंधित कार्यवाही की समय-समय पर निरीक्षण कर प्रतिवेदन समर्पित करना, जिससे जप्त शराब एवं मादक पदार्थो का दुरूपयोग रोका जा सके।
  • जहरीली शराब से पूर्व में घटित घटनाओं की पुनरावृति रोकने के उद्देश्य से अभियान दल द्वारा आरोपपत्रित स्प्रीट कारोबारी और जहरीली शराब से संबंधित अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन कर वर्तमान स्थिति से अवगत कराना।

प्रभाग प्रमुख एवं पदाधिकारी

क्र0 सं0 पद नाम कमरा सं0 मोबाइल न0 टेलीफोन न0 ई-मेल
1 अपर पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो डॉ0 अमित कुमार जैन A-620 9031829100 06122294173 Igprohibition.bih@gov.in
2 पुलिस उप-महानिरीक्षक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो श्री आशीष भारती A-623 - - -
3 पुलिस अधीक्षक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो श्री राजेश कुमार A-616 9031829102 06122294191 sp-prohibition-bih@gov.in

मद्यनिषेध इकाई की उपलब्धियाँ (मार्च 2019 से दिसम्बर 2025 तक)

  • बरामदगी-शराब-स्प्रीट-49,97,826.446 लीटर (उन्नचास लाख सन्तानवे हजार आठ सौ छब्बीस लीटर)
  • जप्त शराब का मौद्रिक मूल्य-4,08,87,63,074 रू0 (चार अरब आठ करोड़ सत्तासी लाख तिरेसठ हजार चौहत्तर रू0 मात्र)
  • गिरफ्तारी-4,525 (चार हजार पाँच सौ पच्चीस)
  • जब्त कुल वाहनों की संख्या-3,293 (ट्रक-1,130, चार चक्का-1,724, दो चक्का-439)
  • बरामदगी गांजा(किलो में)-1,323.769
  • हथियार-23
  • कारतुस-62
  • मैगजीन-5
  • ब्राउन शुगर (ग्राम में)-27.5
  • महुआ (किलो में)-160
  • ताड़ी (लीटर में)-875