सैन्य पुलिस एवं खेल-कूद प्रभाग के अंतर्गत बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बिहार पुलिस मुख्यालय का विशेष सशस्त्र पुलिस बल है।
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की भूमिका
●जिला बल पुलिस को विधि-व्यवस्था संधारण में अपेक्षित सहयोग प्रदान करना तथा असामाजिक तत्वों एवं संगठित अपराधों के विरूद्व विशेष अभियान के संचालन में अपेक्षित सहयोग करना।
●आपदा प्रबंधन
●प्रशिक्षण
●03 विशेष वाहिनी (बि0वि0स0पु0)-6, बि0वि0स0पु0-7 एवं बि0वि0स0पु0 (महिला) को दु्रत कार्य बल के तर्ज पर राज्य दंगा निरोधी वाहिनी के रूप में विकसित किया गया है।
●वत्र्तमान में महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल की 04 इकाई प्रतिनियुक्त है।
●राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल की 02 इकाई को पटना मेट्रो की सुरक्षा हेतु प्रशिक्षित किया जाना हैं।
विशिष्टियाँ
●पूर्व में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस को बिहार सैन्य पुलिस के नाम से जाना जाता था। वर्ष 2021 में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस अधिनियम, 2021 के द्वारा दिनांक-24.03.2021 को इसे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के रूप में पुनर्नामित किया गया।
●बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस अधिनियम, 2021 बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के अधिकारियों को विनिर्दिष्ट प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के दौरान बिना किसी वारंट अथवा मजिस्ट्रेट की अनुमति के तलाशी, जब्ती एवं गिरफ्तारी के कार्रवाई करने की शक्ति प्रदान करता है।
●वर्तमान में 22 वाहिनियाँ एवं 01 प्रशिक्षण केन्द्र की अद्यतन बल विवरणी निम्नवत् हैः-
●कुल स्वीकृत बल - 27,537
●कुल उपलब्ध बल - 21,468
●कुल महिला सिपाही - 4400 (उपलब्ध बल का लगभग 21%)
प्रशिक्षण
●दंगा निरोधी प्रशिक्षण अकादमी
●विचाराधीन नवीन कार्य
●विमानन सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान
●राज्य औद्योगिक सुरक्षा अकादमी